फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: हमले की नीयत से डंडा लेकर डीएम के कक्ष में घुसा सिरफिरा और मचा दिया कोहराम

Sun, 06 May 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
man enter in dm office - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रुद्रपुर के कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को डंडा लेकर घुसे जसपुर निवासी युवक ने एक अफसर पर अनर्गल आरोप लगाते हुए करीब एक घंटे तक जमकर उत्पात मचाया।

विज्ञापन


तीन साल पहले से मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा यह युवक डीएम पर हमला करने की नीयत से उनके कक्ष तक पहुंच गया।

गनीमत रही कि डीएम पांच मिनट पहले ही कक्ष से जा चुके थे। वहां मौजूद दो अनुसेवकों को युवक ने डंडे से चोटिल कर दिया। उसे काबू करने की कोशिश में होमगार्ड की वर्दी फट गई और वह घायल भी हो गया। पुलिस ने उसे बड़ी मशक्कत से काबू किया और सिडकुल चौकी ले गई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

खुद को समाजसेवी बताते हुए सीधा डीएम कक्ष में घुस गया

this man enter in dm office
कलक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाली यह घटना शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे घटी। मोहल्ला पट्टी चौहान जसपुर निवासी नासिर हुसैन हाथ में डंडा लेकर कलक्ट्रेट में पहुंचा। 

वह खुद को समाजसेवी बताते हुए सीधा डीएम कक्ष में घुस गया। कक्ष में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल नहीं थे। वहां मौजूद अनुसेवक जसवंत और तारीराम ने उसे रोकने की कोशिश की तो नासिर ने डंडे से वार कर दोनों को चोटिल कर दिया।

कक्ष से लगे सभागार में बैठक ले रहे एडीएम जगदीश कांडपाल और अन्य अधिकारी शोरशराबा सुनकर वहां पहुंचे और आरोपी को समझाने की कोशिश की तो वह उनसे भी भिड़ गया। 
 
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट का मुकदमा दर्ज

home guard beaten by man
घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही होमगार्ड आरोपी को पकड़कर कक्ष से बाहर ले आए। नासिर ने एक सिपाही का गिरेबान पकड़कर उसका मोबाइल पटक दिया।

होमगार्ड की वर्दी भी फाड़ दी। बाद में सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार ने अनुसेवकों और एडीएम से जानकारी ली।

सीओ ने बताया कि अनुसेवक जसवंत और तारीराम की तहरीर पर नासिर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी हमले की नीयत से कक्ष में घुसा था। उसकी मानसिक स्थिति भी खराब लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें