फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: आदमखोर गुलदार का नहीं लग रहा कोई सुराग,15 दिन से शिकारी कर रहे तलाश

Sat, 22 Feb 2020 05:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार

सार

  • अंगणी गांव में गुलदार का नहीं मिल रहा सुराग, लोगों में खौफ बरकरार  
  • 25 जनवरी को पूर्व सैनिक पर किया था हमला
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कोटद्वार में गत 25 जनवरी को देर रात रिखणीखाल ब्लॉक के अंगणी गांव में एक पूर्व सैनिक पर हमला करने वाले आदमखोर गुलदार का कहीं सुराग नहीं मिल रहा है।

 

वन विभाग द्वारा गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने के बाद करीब 15 दिन से शिकारी दल गुलदार को मारने के लिए गांव में तैनात है, लेकिन गुलदार उनके हत्थे नहीं चढ़ रहा है। इसके कारण गांव के लोगों में गुलदार का खौफ बरकरार है। 

विज्ञापन

 

25 जनवरी की रात करीब 10 बजे अंगणी गांव निवासी पूर्व सैनिक प्रवीन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निकटवर्ती ग्राम मनीगांव से लौट रहा था। तभी रास्ते मेें झाड़ी के अंदर घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

इसमें प्रवीन सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने छह फरवरी को गुलदार को आदमखोर घोषित किया और सात फरवरी को गांव में शिकारी दल तैनात कर दिया गया था। 

अंगणी गांव निवासी एडवोकेट जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि गांव में आदमखोर गुलदार को मारने के लिए शिकारी दल तैनात है, लेकिन उसके मारे नहीं जाने के कारण अभी तक लोगों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। 

उधर, पोखड़ा रेंज अधिकारी राखी जुयाल ने बताया कि गांव में शिकारी दल गुलदार की ताक में बैठा है, लेकिन इन दिनों गांव के आसपास गुलदार की मूवमेंट नहीं हो रही है। गुलदार को मारने के लिए छह मार्च तक के निर्धारित समय तक शिकारी दल गांव में ही तैनात रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें