नई टिहरी के पौखाल क्षेत्र में सक्रिय नरभक्षी गुलदार को मारने के लिए वन विभाग ने शूटर तैनात कर दिया है। बीती रात को गुलदार खेतों में आया। शूटर गंभीर सिंह भंडारी ने जैसे ही गुलदार पर गोली दागी वह भाग निकला।
गोली लगने से घटना स्थल पर गुलदार का खून भी गिरा हुआ है। वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को दिनभर जंगल में गुलदार की तलाश की, लेकिन वह दिखाई नहीं दिया। पहले से ही नरभक्षी गुलदार के घायल होकर भागने की खबर से लोगों में दहशत है।
फैगुल पट्टी के पाली गांव निवासी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी विनोद सिंह नेगी (27) पुत्र वीर सिंह को 18 मई की रात गुलदार ने पौखाल नवोदय विद्यालय के समीप निवाला बना दिया था।