सुनकर आपको भी अजीब लगेगा। लेकिन वाकई ऐसा हुआ है। एक वृद्घ का सोते-सोते छिपकली खा ली।
पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार में कुंभीचौड़ निवासी विक्रम सिंह (80) 19 जून की रात को अपने घर में सो रहे थे।
गहरी नींद में उनका मुंह खुला रह गया। इतने में कमरे की छत से छिपकली उनके मुंह के अंदर गिर गई।