फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के कारनामे सुनकर पत्नी का पारा चढ़ा, फिर दे थप्पड़-दे थप्पड़

Wed, 21 Jun 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
wife beat husband
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ के मामले में जब युवक को थाने बुलाया तो पैरवी में उसकी पत्नी भी पहुंच गई। लेकिन जब पति के कारनामें उसके सामने आए तो शामत आ गई। दे थप्पड़-दे थप्पड़।
विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला हरिद्वार जनपद के रु़ड़की का है। 21 जून को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक युवक पर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। शिकायत पर पुलिस की ओर से आरोपी युवक को बुलाया गया था।

जिस पर आरोपी युवक अपनी पत्नी के संग कोतवाली में पहुंचा। यहां दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए गए। इसी दौरान युवती की मां ने ऐसा राज खोला कि पत्नी के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, कौन सा राज खुलने के बाद पत्नी ने की थप्पड़ों की बरसात

woman
इसी दौरान जब युवती की मां ने कहा कि पूरे गांव में चर्चा है कि उसकी बेटी के साथ आरोपी युवक ने कोर्ट मैरिज कर रखी है तो साथ में आई पत्नी का भी यह सुनकर गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

गुस्साई पत्नि ने दूसरी युवती के साथ कोर्ट मैरिज की बात सुनते ही तपाक से पति को थप्पड़ जमा दिया। मामला बढ़ने पर कोतवाली में मौजूद होमगार्ड के जवानों ने मामला शांत किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें