फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जाम देने आए युवक की होटल में संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 07 Dec 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
मृत
विज्ञापन
रुड़की स्थित एक होटल के कमरे में ठहरे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। युवक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


सुमित राय इकबाल (25 वर्ष, पुत्र बिशन सिंह, निवासी डेका पट्टी, नैनीताल) मंगलवार तड़के करीब पांच बजे रुड़की पहुंचा। उसके बाद उसने रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल में कमरा लिया। मैनेजर को दो दिन का किराया दिया और बुधवार दोपहर 12 बजे तक कमरा खाली करने की बात कही।

बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे होटलकर्मी ने चेकआउट के लिए युवक के कमरे के दरवाजे को नोक किया लेकिन, दरवाजा नहीं खुला। 10-15 मिनट बाद फिर कर्मचारी ने दरवाजा नॉक किया फ‌िर भी दरवाजा नहीं खुला
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेड पर पड़ी थी बॉडी, शरीर पर चोट का निशान नहीं

- फोटो : demo pic
होटल मैनेजर ने डु्प्लीकेट चाबी से दरवाजा खुलवाया। कर्मी ने अंदर देखा तो युवक बेड पर लेटा हुआ था। उसे उठाने की कोशिश की गई लेकिन उसके शरीर से कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर कोतवाली सिविल लाइंस के सीओ स्वप्न किशोर सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल मौके पर पहुंचे। जांच के बाद उन्होंने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्यपाल ने बताया कि युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। वह किसी इंटरव्यू या एग्जाम देने रुड़की आया था। उसके पास मैनेजमेंट आदि की किताबें हैं। इससे लगता है कि उसने रात को पढ़ाई की। मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें