फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों की जबदरस्त भिड़त, रिटायर्ड कर्मचारी की मौत

Sun, 02 Jul 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
ऋषिकुल हाईवे के पास बाइक और छोटे हाथी गाड़ी की भिड़ंत में रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। कर्मचारी समाज कल्याण विभाग से रिटायर्ड  बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अशोक गोयल पुत्र कैलाश गोयल निवासी शिवपुरी कनखल अपने किसी काम से घर से निकले थे। रात 9:00 बजे कनखल थाना क्षेत्र के ऋषि कुल तिराहे की ओर मुड़ते हुए सामने से आ रहे छोटा हाथी गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे कर्मचारी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। 

पीछे से आ रहे दो बाइक सवार युवक ने घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक को शंकराचार्य चौक के पास पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने चालक और गाड़ी को हिरासत में ले लिया है। कनखल थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक समाज कल्याण विभाग से रिटायर कर्मचारी बताया जा रहा है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

वहीं, घटना की जानकारी लगते ही कर्मचारी के परिजन और रिश्तेदार सहित आसपास के लोग अस्पताल पहुंच गए अस्पताल में परिजनों का जमावड़ा लग गया है। परिजनों का रो रो बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें