थाना पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्याययिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष एसबी जोशी ने बताया कि रविवार रात्रि करीब साढ़े 11 बजे नियमित गश्त के दौरान थराली तिराहे पर बैजनाथ निवासी राजेश पुत्र ललित राम से पूछताछ की गई। इस दौरान राजेश के पास से 2 किलो 720 ग्राम चरस पकड़ी गई।
जोशी ने आरोपी के हवाले से बताया कि चरस को बेचने की फिराक में तिराहे पर खड़ा था। बताया कि पकड़ी गई चरस की बाजार कीमत करीब दो लाख के आस पास है। थानाध्यक्ष जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर न्याययिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।