फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिलाओं से पर्स और मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में महिलाओं से मोबाइल और पर्स छीनने की दो घटनाओं का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दोनों घटनाओं में शामिल आरोपी अमन सती (25) निवासी हरभजवाला, पटेलनगर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छीने गए दो मोबाइल, 6700 रुपये, पर्स से संबंधित दस्तावेज और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 26 सितंबर की शाम कैलाशपुर और गंगा विहार क्षेत्र में पैदल घर जा रही दो महिलाओं से स्कूटी सवार युवक मोबाइल फोन और पर्स छीनकर फरार हो गया था। दोनों मामलों में पटेलनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटनाओं के बाद पुलिस ने दोनों स्थानों और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही पूर्व में स्नैचिंग और लूट की घटनाओं में शामिल रहे आरोपियों की जानकारी जुटाकर सुरागरसी की गई। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अमन सती को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने राह चलती महिलाओं को निशाना बनाकर मोबाइल और पर्स छीने। पुलिस के अनुसार वह छीने गए मोबाइल बेचने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पकड़ लिया गया। पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें