फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मंदिर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पंचमुखी हनुमान मंदिर, मोहकमपुर में ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने समर (27) निवासी भगत सिंह कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 811 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी की निशानदेही पर मंदिर के पास झाड़ियों से चोरी में इस्तेमाल लोहे का पाइप और टूटा हुआ ताला भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 26 सितंबर की रात चेकिंग के दौरान पुलिस को पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक के मौजूद होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़कर पूछताछ की। तलाशी में उसके पास नकदी मिली। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने दो दिन पहले मंदिर का ताला लोहे के पाइप से तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक समर ने चोरी की रकम में से कुछ रुपये नशे की पूर्ति में खर्च कर दिए। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंदिर के पास झाड़ियों से लोहे का पाइप और टूटा हुआ ताला बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें