फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने कुत्ते के बारे में सुने बुरे शब्द तो ज्वैलर के सिर चढ़ गया 'खून' और फिर...

Tue, 03 Oct 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
युवक को कुत्ते को हट कहना उसकी जान पर भारी पड़ गया
विज्ञापन
एक आदमी को ज्वैलर के कुत्ते को हट कहना महंगा पड़ गया। ज्वैलर ने जैसे ही अपने कुत्ते के लिए हट शब्द सुना तो उसके सिर पर खून सवार हो गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के रुद्रपुर की सुभाष कॉलोनी निवासी एक युवक को कुत्ते को हट कहना उसकी जान पर भारी पड़ गया।

पीड़ित ने ज्वैलर पर अपने कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने चौकी में प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन

आरोपी जवैलर्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

घटना का पता चलते ही कॉलोनी के लोग बाजार चौकी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
सुभाष कॉलोनी निवासी प्रेम पांडेय सोमवार की सुबह साथियों के साथ गल्ला मंडी गए हुए थे। गल्ला मंडी में जवैलर का कुत्ता उसके पास आया। उसने कुत्ते से हट कह दिया।

यह सुनते ही ज्वैलर्स उस पर भड़क गया और गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा।

आरोप है कि ज्वैलर्स ने उसे अपने कुत्ते से भी कटवाया। घटना का पता चलते ही कॉलोनी के लोग बाजार चौकी पहुंचे और आरोपी जवैलर्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें