फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: दो बाइकों और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त टक्कर, मामा-भांजे की मौके पर हुई मौत 

Thu, 15 Nov 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
Bike Accident
विज्ञापन

उत्तराखंड में खटीमा के पीलीभीत मार्ग पर बरी के पास दो बाइकों और एक ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार पीलीभीत निवासी शिक्षक और शिक्षिका घायल हुए हैं।

विज्ञापन


गदरपुर के रतनपुर निवासी धर्मा देवी सोमवार को अपने बेटे अजय (18) के साथ बरी अंजनिया में बहन की बेटी पुष्पा देवी के घर छठ पूजा के लिए आई हुई थी। बुधवार शाम को घर पर दावत होनी थी।

अजय और पुष्पा का बेटा सचिन (15) बाइक से दावत का सामान लेने खटीमा आ रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पीलीभीत हाईवे पर बरी मंदिर के पास बाइक एक ट्रॉली की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


बाइक रपटते हुए एक अन्य बाइक से जा भिड़ी। इस बाइक पर प्राथमिक स्कूल चहलौरा पीलीभीत की शिक्षिका वार्ड छह निवासी ऋतु अग्रवाल (38) और प्राथमिक स्कूल ढकिया (पीलीभीत) के शिक्षक वार्ड संख्या छह निवासी अफसार अहमद (49) सवार थे।

विज्ञापन

चारों घायलों को 108 एंबुलेंस ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर सचिन को हल्द्वानी रेफर किया गया लेकिन हल्द्वानी ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।  

उधर, सत्रहमील थाना पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। एसआई संयोगिता ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।

परिजनों ने बताया कि अजय दो माह से रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में कार्य कर रहा था। उसके परिवार में बड़ा भाई संजयानंद व छोटी बहनें मंजू व अंजलि कुमारी हैं। हादसे के बाद धर्मा देवी और पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें