मजाक उड़ाने के उद्देश्य से दोस्तों ने यह वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो को देख युवक के पास कई लोगों के फोन आने लगे। दोस्तों के बीच मजाक बनने से आहत युवक ने बुधवार को अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
गंभीरावस्था में युवक को परिजन संयुक्त चिकित्सालय लेकर आए। डॉक्टरों ने बताया कि युवक 35 फीसदी से अधिक जल गया है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
युवक के भाई ने चारों दोस्तों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों कन्हैया सैनी, आफताब, रोहित और नदीम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।