फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अगस्त के पहले हफ्ते में उत्तराखंड आएंगे मल्लिकार्जुन खरगे, हल्द्वानी में रैली कराने की तैयारी

Tue, 21 Jul 2026 04:39 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया। खरगे का उत्तराखंड दौरा आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों को धार देने के लिए अहम होगा।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अगस्त के पहले सप्ताह उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस ने हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं की रैली में आने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बाद अब अगले माह राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि पार्टी की ओर से हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं की बड़ी रैली कराने की तैयारी चल रही है। इस रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया। खरगे का उत्तराखंड दौरा आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों को धार देने के लिए अहम होगा।

Uttarakhand:  ओपन एक्सेस बिजली पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ, यूपीसीएल ने 88 पैसे प्रति यूनिट सरचार्ज का किया प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और उन्हें एकजुट करने का काम करेगा। रैली के माध्यम से पार्टी राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना कर सकती है। साथ ही, कांग्रेस अपनी जनहितैषी योजनाओं और दृष्टिकोण को जनता के सामने रखेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें