फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: राजधानी के निजी बोर्डिंग स्कूल में छात्र से दुष्कर्म; प्रबंधक गिरफ्तार, पिता की तहरीर पर FIR दर्ज

Tue, 21 Jul 2026 10:10 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun Crime News: छात्र कुछ समय से गुमसुम था और ज्यादातर समय अकेला रहता था। इससे परेशान परिजनों ने बच्चे से पूछताछ करनी शुरू की। काफी बातचीत के बाद बच्चे ने बताया कि उसके साथ स्कूल के प्रबंधक ने गलत काम किया है।
विज्ञापन
छात्र से दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी का एक निजी बोर्डिंग स्कूल विवादों में आ गया है। स्कूल के प्रबंधक पर एक छात्र के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


प्रेमनगर थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा एक निजी स्कूल में पढ़ता है। वह पिछले कुछ समय से गुमसुम था और ज्यादातर समय अकेला रहता था।इससे परेशान परिजनों ने बच्चे से पूछताछ करनी शुरू की।

काफी बातचीत के बाद बच्चे ने बताया कि उसके साथ स्कूल के प्रबंधक ने गलत काम किया है। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। वह प्रेमनगर थाने पहुंचे और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


Dehradun: दिव्यांशु जटराणा हत्याकांड; आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पांच आरोपी अब भी हैं फरार

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी। टीम ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जेल भेजा

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से काम किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस टीम घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें