साहिया। भाजपा की ओर से साहिया मंडल के 11 शक्ति केंद्रों में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन हयो टगरी स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान और जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए। इस मौके पर कालसी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमला चौहान, गढ़वाल महिला मंडल मोर्चा की महिला अध्यक्ष जयंती पटवाल, रमेश चौहान, संजय शर्मा, गोपाल दास, नरेंद्र चौहान, पूरन सिंह और अतर सिंह मौजूद रहे।
सुद्धोवाला में भी शक्ति केंद्रों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनीता सक्सेना ने शिरकत की। इस मौके पर विधायक सहदेव पुंडीर, मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फरस्वाण, शक्ति केंद्र संयोजक नरेंद्र, मंडल महामंत्री अनूप सेमवाल मौजूद रहे।
कालसी स्थित ब्लॉक सभागार में भी भाजपा की न्याय पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमेें बूथ अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों ने शिरकत की। इसमें बतौर मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने शिरकत की। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख भीम सिंह चौहान, कनिष्ठ उप प्रमुख रितेश, मंडल अध्यक्ष दाताराम शर्मा, प्रधान संगठन अध्यक्ष जवाहर सिंह चकित, वीरेंद्र सिंह चौहान, कुंदन सिंह चौहान, रवि वर्मा, सुरेश रावत, रविता चौहान और भागीरथी भट्ट आदि मौजूद रहे।
उधर, चकराता में आयोजित शक्ति केंद्र की बैठक में न्याय पंचायत रंगेऊ से जुड़े बूथ अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल ने की। इस मौके पर जवाहर सिंह नेगी, महामंत्री कृपाल नेगी, दीवान राणा, जजवीर चौहान, रवि राजगुरु, शर्मिला जोशी, श्याम सिंह चौहान, बिलो सिंह, आनंद नेगी, संदीप और पितांबर मौजूद रहे।