फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए मानक बनाएं : मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य आपदा मोचन निधि के प्रस्तावों को मंजूरी मिली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्याें के लिए मानक बनाए जाएं। हर जगह की स्थिति और प्रकृति के अनुरूप प्रत्येक कार्य की अलग-अलग आवश्यकता हो सकती है। हर कार्य की स्थिति एवं प्रकृति के अनुरूप कार्य किया जाना चाहिए, जहां संभव हो वहां वनस्पति से जुड़े सुरक्षात्मक कार्य किए जाएं।
मुख्य सचिव ने राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के तहत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए बनी राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में समिति ने विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन को राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष को भी स्थाई सदस्य में शामिल करने को कहा। बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ.वीषणमुगम, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव रंजना राजगुरु, आनंद स्वरूप व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी भी जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैनाल सिस्टम को दुरुस्त करने का प्रस्ताव तैयार करें
मुख्य सचिव ने कहा कि सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता वाली नियोजन की इंजीनियर्स समिति को सक्रिय किया जाए। प्रस्ताव भेजने से पहले इस समिति के माध्यम से तकनीकी और वित्तीय पहलुओं का परीक्षण कराया जाए। सीएस ने देहरादून के अंतर्गत विभिन्न कैनाल सिस्टम को दुरुस्त करते हुए नहरों के सुधारीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें