फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किसी भी परिस्थिति में समझदारी और सतर्कता से लें निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। जमनपुर स्थित दून ग्लोकल स्कूल में बृहस्पतिवार को बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के अध्यक्ष इमरान खान ने विद्यार्थियों से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

इमरान खान ने बच्चों को अपने आसपास के वातावरण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसी भी परिस्थिति में समझदारी और सतर्कता से निर्णय लेने पर जोर दिया। खान ने कहा, जागरूकता और सही जानकारी बच्चों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे और सवाल पूछे। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में जागरूकता, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास विकसित करना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें