फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गोहना नदी में बढ़ा पानी, सड़क पर तेज बहाव से आवाजाही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर में गोहना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को अचानक बढ़ गया। नदी का पानी सड़क पर तेज बहाव के साथ आने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग तेज बहाव देखकर वापस लौट गए, जबकि कुछ लोग जोखिम उठाकर वाहनों से पानी पार करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी नदी का पानी सड़क पर आने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। तेज बहाव देखकर कई लोग रास्ते से वापस लौट गए, जबकि कुछ लोगों ने जोखिम उठाकर वाहनों से पानी पार किया। सहसपुर विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र तोमर ने बताया कि गोहना नदी पर करीब 10 वर्ष पहले पुल निर्माण को मंजूरी मिली थी, लेकिन अब तक पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।
उन्होंने बताया कि हर मानसून में सोरना, डोभरी, बड़वा, होरावाला समेत करीब 20 गांवों के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। नदी का पानी बढ़ने पर मार्ग बाधित हो जाता है और लोगों को सहसपुर होते हुए विकासनगर पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें