एसएसपी ने कहा कि हर जोनल अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों का भीड़ बढ़ने की दशा में उपयोग कर जनसंख्या के दबाव को नियंत्रित करें। प्रत्येक पॉइंट पर नियुक्त पुलिसकर्मी का अपना विशेष महत्व है। थोड़ी सी भी लापरवाही से कोई भी समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का दृढ़ता व संयम के साथ निर्वहन करेंगे। मेला ड्यूटी में तैनात कोई भी कर्मी अनावश्यक मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। इस दौरान एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर सुयाल, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ सदर नताशा सिंह आदि मौजूद रहे।
इतना पुलिस रहेगा तैनात
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि नौ पुलिस उपाधीक्षक, 11 निरीक्षक, 87 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक/महिला उपनिरीक्षक, 152 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल/महिला कांस्टेबल, 344 हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु, पांच कंपनी, एक प्लाटून, एक सेक्शन पीएसी/आईआरबी, तीन टीम बम निरोधक दस्ता, एक टीम एटीएस, 16 कर्मी जल पुलिस/गोताखोर, 16 कर्मी अभिसूचना इकाई, सात यातायात उप निरीक्षक, 37 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल बांटा गया है।