फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति 2019: इस शुभ संयोग में राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, बनेंगे सारे बिगड़े काम

Tue, 15 Jan 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
1 of 7
makar
मकर संक्रांति पर इस बार सालों बाद सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। सूर्यदेव मकर संक्रांति की रात्रि (14 जनवरी 2019) 8:08 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जो 15 जनवरी (मंगलवार) दोपहर 12 बजे तक मकर राशि में रहेंगे। इसलिए 15 जनवरी (मंगलवार) 2019 को दोपहर 12 बजे से पूर्व ही स्नान दान का शुभमुहूर्त है। ज्योतिषाचार्य संदीप भारद्वाज शास्त्री और पंडित राजेश शर्मा का कहना है कि इस अवसर पर दान सौ गुना बढ़कर फिर मिल जाता है। तो अपनी राशि के अनुसार इन चीजों का दान जरूर करें।
विज्ञापन

2 of 7
til gud
मेष राशि
मेष राशि के लोग तिल और हल्दी के साथ-साथ घी का भी दान करें। ऐसा करने से शीघ्र ही उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए मकर संक्रांति के दिन ऊनी वस्त्र, मूंगफली और तिल का दान करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 7
खिचड़ी दान करते लोग
मिथुन राशि: इस राशि के लोग भी तिल, गर्म कपड़े, खिचड़ी और घी का दान करें तो बहुत लाभ होगा। ऐसा करने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा

कर्क राशि: इस राशि के लोगों के लिए कंबल, मूंगफली, तिल, साबूदाना और ऊन का दान करना लाभदायक होगा। यह दान देने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी

4 of 7
dana
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए अपनी क्षमता के अनुसार तिल, साबुत चावल, चांदी की कोई वस्तु, फल और कंबल का दान करना बेहतर होगा।

कन्या राशि: इस राशि के स्वामी बुध हैं। संक्रांति के दिन इस राशि के लोग कंबल के अलावा तेल, मूंगफली, तांबे के बर्तन, लाल कपड़ा और उड़द दाल का दान जरूर करें। ऐसा करने से आपको नौकरी में पदोन्नति जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 7
दान
तुला राशि: तुला राशि के लोगों के लिए तेल, रुई, वस्त्र, तिल, साबुत मूंग, हरी सब्जियां, खिचड़ी और राई का दान करना लाभकारी होगा। यह दान करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और सभी बिगड़े काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों के लिए गुलाबी कपड़े, मिश्री, फल, गरीबों को चावल और दाल की कच्ची खिचड़ी और अपनी क्षमता अनुसार कंबल दान करने से लाभ मिलेगा। ऐसा करने से रुके कार्य पूरे होंगे।
विज्ञापन

6 of 7
food
धनु राशि: इस राशि के लोगों के लिए तिल व चने की दाल, लाल मसूर की दाल, रेवड़ी और गुड़ की गजक का दान करना लाभकारी होगा। 

मकर राशि: इस राशि वालों के लिए तेल, साबुत हल्दी, पीला कपड़ा, केसर, पीतल के बर्तन, तिल, कंबल और पुस्तक , जरूरतमंदों को खाना, चावल का दान करने से मनोकामना पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Til
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए तिल, साबुन, वस्त्र और अन्न का दान करना बेहतर होगा। साथ ही जल में सफेद चंदन सहित नहाएं।

मीन राशि: मीन राशि वाले तिल, चना, साबूदाना और कंबल का दान करने के साथ ही स्नान के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करने से समस्या का समाधान होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें