फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2019: आज के दिन जरूर आजमाएं ये अनोखे उपाय, जीवन में नहीं होगी धन की कमी

Sun, 13 Jan 2019 12:58 PM IST
अलका त्यागी करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
देहरादून में लोहड़ी
आज देशभर में लोहड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। लेकिन अगर आप धन की कमी को दूर करना चाहते हैं तो आज के दिन ये उपाय जरूर अपनाएं। लोहड़ी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम में 5 बजकर 41 मिनट से 7 बजकर 4 मिनट तक होगा।
विज्ञापन

2 of 6
देहरादून में लोहड़ी
लोहड़ी पर अग्नि प्रज्जवलित कर लकड़ियों पर नए अनाज, लावा, मूंगफली और रेवड़ी चढ़ाया जाता है। लोहड़ी के लिए लकड़ी सजाते हुए दिशा का ध्यान जरूर दें। सुनिश्चित करें कि आप लोहड़ी दक्षिण-पूर्व दिशा में ही मनाएं। यह अग्नि की दिशा होती है और जीवन में नए उत्साव व सुख लेकर आती है। 
विज्ञापन

3 of 6
देहरादून में लोहड़ी
यह पर्व नवविवाहिताओं के लिए बेहद खास होता है। आपके घर में अगर नई बहू आई है तो उसे इस दिन किचन में प्रवेश करा कर उसका गृहप्रवेश कराएं और उसके हाथों से कुछ मीठा बनवा कर लोगों को खिलाएं। साथ ही शाम के समय अग्नि पूजा कराएं। 

4 of 6
देहरादून में लोहड़ी
अगर आपकी या आपके बच्चे की पहली लोहड़ी है तो इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों से आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें कपड़े दान जरूर करें। इसके साथ ही आप खाने का सामान भी दान कर सकते हैं। गरीबों को मूंगफली और रेवड़ी खिलाएंगे तो धन की कमी दूर होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
देहरादून में लोहड़ी
इस दिन अपने बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें। साथ ही शाम के समय पूजा में काले तिल का प्रयोग करें, क्योंकि काले तिल ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को खत्म करता है। काले तिल से पूजा या दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dana
लोहड़ी से एक वादा खुद से करें कि आप गाय को एक रोटी रोज खिलाएंगे। मवेशियों को भोजन खिलाना हमें सकारात्मक ऊर्जा देता है। वह अनिष्ट को हरने वाले होते हैं। इसलिए हर दिन या हफ्ते में दो बार गाय को रोटी जरूर खिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें