फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 15 वर्ष से पुराने व्यावसायिक वाहनों को फिटनेस शुल्क में बड़ी राहत, सीएम के निर्देश पर आदेश जारी

Fri, 21 Nov 2025 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 15 साल से पुराने व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस शुल्क की दरें बढ़ा दी थीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिलहाल उत्तराखंड के वाहन मालिकों को इससे राहत दे दी है।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को बड़ी राहत दी है। 15 वर्ष से पुराने व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस शुल्क की बढ़ी हुई दरों को एक जुलाई 2026 तक स्थगित कर दिया गया है। सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

विज्ञापन


हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 15 साल से पुराने व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस शुल्क की दरें बढ़ा दी थीं। हैवी ट्रक, वाहन के लिए दरें दो-तीन हजार से बढ़कर सीधे 12,500 रुपये हो गई थीं। मंत्रालय ने 10 गुना तक बढ़ोतरी की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिलहाल उत्तराखंड के वाहन मालिकों को इससे राहत दे दी है।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार आमजन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए ऐसे निर्णय ले रही है, जिनसे जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: वर्षों से एक ही अनुभाग, विभाग में डटे उपसचिव, अनुसचिव और सेक्शन ऑफिसर के बंपर तबादले, देखें सूची
विज्ञापन


सरकार का संकल्प जनता को राहत देना और जनहित में त्वरित निर्णय लेना है। फिलहाल पूर्व निर्धारित फीस ही लागू रहेगी। हम नहीं चाहते कि प्रदेश के वाहन स्वामियों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों पर अचानक अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़े। आने वाले समय में केंद्र सरकार द्वारा किये जाने वाले पुनरीक्षण के अनुसार ही राज्य में नई दरें लागू की जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें