फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सिल्वर एलीफेंट अवार्ड से सम्मानित होंगे शिक्षा मंत्री रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के प्रादेशिक अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 26 नवंबर को उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा राजभवन (लखनऊ) में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान करेंगी। ज्ञात हो कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के माध्यम से दिया जाने वाला ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ देश में स्काउट एंड गाइड आंदोलन का सबसे बड़ा सम्मान है। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने संगठन के विस्तार, चरित्र निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण के लिए विशेष योगदान दिया हो। डॉ. रावत ने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स देश के असंख्य युवाओं को एक जिम्मेदार, सक्षम और संवेदनशील नागरिक के रूप में तैयार करने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें