फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशान में लगी भीषण आग, बुझाने में लगे तीन घंटे

Thu, 28 Jan 2016 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून स्थित लक्खीबाग शमशाम में भीषण आग लग गई, जिससे शमशान में रखी हजारों की लकड़िया जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन


बुधवार देर रात करीब साढ़े दस बजे देहरादून स्थित लक्खीबाग शमशान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बुझाने में फायर ब्रिगेड को तीन घंटे का समय लग गया।

मौके पर मौजूद पं. अनिल शर्मा ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे स्थानीय लोगों ने उन्हें शमशान में आग लगने की जानकारी दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी तब जाकर तीन घंटे बाद रात लगभग डेढ़ बजे आग पर काबू पाया गया।

आग में किसी के भी झुलसने की सूचना नहीं है। लेकिन इस आग में शमशान में रखी लगभग तीस हजार की लकड़िया जलकर राख हो गईं। बताया गया कि शमशान के कर्मचारियों द्वारा खाना बनाते वक्त यह आग लकड़ियों तक फैल गई और विकराल रूप ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें