फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: मोरी में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 31 लोगों के खिलाफ की एफआईआर दर्ज

Mon, 04 May 2026 02:08 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मोरी में अवैध अफीम की खेती करने पर पुलिस ने 31 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराकशी मोरी में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में 31 लोगों के खिलाफ एफआईआज दर्ज की गई। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन व नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर लगातार लगाम कसी जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान एवं थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व थाना मोरी पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मोरी के दुरस्त ग्राम पेन्सर (कनुरा तोक मार्ग) में छापा मारा गया। इस दौरान लगभग 75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में उगाई जा रही अवैध अफीम/पोस्त की खेती को नष्ट किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  अब अपराधियों से सच उगलवाने के लिए बाहर नहीं जाएगी पुलिस, जल्द पॉलीग्राफ टेस्ट की व्यवस्था शुरू
विज्ञापन


मौके से पोस्त/डंठल के सैंपल एकत्रित किए गए। बिना लाइसेंस अवैध खेती करने वाले 31 भू-स्वामियों के खिलाफ थाना मोरी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें