फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू, सात आईएएस अफसरों को मिलेगी नई जिम्मेदारियां

Sat, 03 Jan 2026 05:55 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी है। सात आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही कई आईएएस के विभाग बदल सकते हैं। प्रमोशन के बाद सचिव बने सात आईएएस को भी नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली के पास वर्तमान में गृह, पेयजल और कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं। उनका केंद्र से इंपैनलमेंट का पत्र आ चुका है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...अंकिता हत्याकांड ऑडियो-वीडियो मामला: अब देहरादून पुलिस सख्त, पूर्व विधायक सुरेश राठौर के घर चस्पा किया नोटिस

ऐसे में अगर वह केंद्र जाते हैं तो यह महत्वपूर्ण विभाग खाली हो जाएगा। दूसरी ओर हाल ही में आठ अपर सचिवों की सचिव पद पर पदोन्नति हुई है। इनमें से एक ईवा आशीष श्रीवास्तव प्रतिनियुक्ति पर होने के चलते उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी डॉ. अहमद इकबाल, सोनिका, रंजना राजगुरू, आनंद स्वरूप, देव कृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय और राजेंद्र कुमार एक जनवरी से सचिव बन गए हैं। अब इन सभी सचिवों को भी जिम्मेदारियां मिलनी हैं। इस हिसाब से सचिवों के विभाग बदले जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें