फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्योहार से पहले चमकेगा मुख्य बाजार, रातोंरात सड़क पर हुआ डामरीकरण

Sun, 18 Oct 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बाजार में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क पर डामरीकरण का काम शुरू हो गया है। त्योहार से पहले सड़क तैयार होने से व्यापारियों और ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। सड़क की खोदाई के कारण बाजार में आवागमन मुश्किल हो गया था। वहीं, धूल-मिट्टी उड़ने से व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। व्यापारियों ने त्योहार से पहले काम पूरा कर सड़क का डामरीकरण कराने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन


समस्या को देखते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने यूयूएसडीए, कार्यदायी एजेंसी और व्यापारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने अधिकारियों को 10 अक्तूबर तक काम पूरा कर सड़क का डामरीकरण करने के निर्देश दिए थे। सीवर और पेयजल लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद शनिवार रात से सड़क पर डामरीकरण शुरू कर दिया गया। कार्यदायी एजेंसी ईएमएस के परियोजना प्रबंधक भागेंद्र राणा ने बताया कि सड़क का काम रविवार रात तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे त्योहार के दौरान बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी।

त्योहारी सीजन में व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। सड़क का डामरीकरण पूरा होने से बाजार में आवागमन सुगम होगा और व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। - मुन्ना सिंह चौहान, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें