फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टेनिस में पहले दिन महजीत और सुमुख जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन ट्री जूनियर्स आइटीएफ (जे60) टूर्नामेंट का रविवार को शुभारंभ किया गया। डालनवाला स्थित एक निजी मैदान में आयोजित टूर्नामेंट में पहले दिन क्वालीफाइंग राउंड के मैच खेले गए। बालक वर्ग में महजीत प्रधान ने शशांक साइ प्रसाद क्रांति को 6-3, 3-0 से पराजित किया। जबकि दूसरे मैच में सुमुख मारया ने विराज चौधरी को 6-3, 2-6,10-6 से हराया।
विज्ञापन




वहीं, अर्श कथूरिया ने अयान दहिया को 6-2, 6-2 से, आरव गलवा ने हर्ष मारवाहा को 6-2, 6-2 से पराजित किया। बालिका वर्ग में समारया कोहली ने माहरा भाटिया को 6-1, 6-0 से, तमन्ना नायर ने यूएसए की अदि खानपूरी को 6-4,6-2 से शिकस्त दी। नोराह चौधरी (कनाडा) ने अंशु मैटहम (यूएसए) को 2-6,7-6, 10-6 से, सात्वि पराग मरदानिया ने रितु मंदार ज्ञान को 6-4, 6-1 से पराजित किया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग हैं जो न केवल मनोरंजन का साधन हैं बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। इस मौके पर पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, सुमित गोयल, पीके वालिया, विजेंद्र चौहान, मनोज गुप्ता, दिनेश नागपाल, वरुण वालिया, तुषार शर्मा, सचिन कुमार, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें