राजधानी देहरादून के हर घर में पुलिस जाकर महिला सुरक्षा बुकलेट वितरित करेगी। सोमवार से यह पहल लक्खीबाग चौकी क्षेत्र में शुरू कर दी गई। बुकलेट में जिला पुलिस के हर अधिकारियों के फोन नंबर दर्ज होंगे। इसके साथ ही अपनी सुरक्षा कैसे करें। इसके भी गुर बताए गए हैं। बुकलेट का नाम ‘महिलाओं की सुरक्षा की ओर’ है।
बेहिचक कॉल करने का आग्रह
सोमवार को सीओ सिटी हरीश चंद्र सती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लक्खीबाग, रीठा मंडी, मुस्लिम कालोनी क्षेत्र में बुकलेट वतरित की। इस दौरान टीम ने क्षेत्र के हर घर में जाकर बुकलेट महिलओं को वितरित दी और उसमें दर्ज नंबरों पर किसी भी समस्या में होने पर बेहिचक कॉल करने का आग्रह किया।
शाम को सीओ सती ने कोतवाली में क्षेत्र के लोगों के साथ महिला सुरक्षा पर एक बैठक भी की। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कवायद की जाएगी कि दून के हर महिला तक यह बुकलेट पहुंचे। इसके लिए हर थाने की पुलिस को लगाया जाएगा।