फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रधान को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Wed, 12 Jul 2017 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला , देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंगलवार देर रात नेहरू कॉलोनी थाने के नत्थनपुर में महिला प्रधान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई।
आनन फानन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालात अब खतरे से बाहर है।

घटना रात करीब 12:30 बजे की है। मोके पर पहुँचे एसपी सिटी प्रदीप राय ने बताया कि प्रधान करुणा (36) के पति पंकज के अनुसार करुणा अलमारी में रखी रिवाल्वर संभाल रही थीं।
विज्ञापन


रिवाल्वर लोड थी और इसी दौरान अचानक फायर हो गया। गोली करुणा के पेट में लगी। उन्हें तुरंत सीएमआई अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी। अब उनकी हालात खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


वहीँ पुलिस घटना के दूसरे पहलुओं की भी जाँच कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें