फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी के पौत्र राजमोहन बोले- बापू को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां, लोग पहले उनका अध्ययन करें

Mon, 25 Nov 2019 08:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
महात्मा गांधी के पौत्र राजमोहन गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून में सर्वोदय मंडल की ओर से आयोजित गोष्ठी में पहुंचे महात्मा गांधी के पौत्र राजमोहन गांधी ने बापू के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीवाद केवल भारत ही नही बल्कि विश्व की विचारधारा बन चुकी है। 

विज्ञापन


आज भारत समेत समूचे विश्व के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। बात देशों के बीच जंग, जलवायु परिवर्तन की हो या फिर जाति और धर्म के भेदभाव की। इसे रोकने के लिए गांधीवाद ही एक मात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि बापू के बारे में पिछले कुछ सालों में कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं।

उनके बारे में गलत परिभाषा गढ़ी जा रही है कि गांधी जी कहते थे कि कोई आपके एक गाल पर थप्पड़ मारे तो दूसरा गाल आगे कर दो। उन्होंने कभी किसी के आत्म सम्मान के साथ समझौता करने की सलाह नहीं दी।
विज्ञापन


उन्होंने गरीब, महिला, कमजोर की रक्षा करने के लिए लाठी उठाने से भी गुरेज न करने को कहा था। जो लोग ऐसी बातें फैला रहे हैं वे पहले उनका अध्ययन करें। ताकि उनके सही विचार एवं संदेशों को लोगों तक पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें