फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर शुरू हुआ महाभिषेक

Tue, 17 Feb 2015 12:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को है। लेकिन सोमवार रात से ही मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए गढ़ी स्थित टपकेश्वर मंदिर के कपाट 12.30 बजे खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा मंगलवार को दिनभर शहर के विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक होगा।

टपकेश्वर मंदिर में सोमवार रात 10.30 बजे से बाबा का अभिषेक शुरू हो जाएगा। 12.10 बजे तक अभिषेक संपन्न होगा। इसके पश्चात 12.30 बजे तक मंदिर में मौजूद श्रद्धालु बाबा को जल चढ़ाएंगे। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

मंदिर के स्वामी भरत गिरी ने बताया कि रात्रि 12 बजे से सुबह आठ बजे तक 21 क्विंटल केसर युक्त दूध श्रद्धालुओं को बांटा जाएगा। इसके पश्चात शाम तक भंडारा चलेगा। स्वामी भरत गिरी ने बताया कि टपकेश्वर से जुड़े श्रद्धालु सोमवार को शिवरात्रि का व्रत करेंगे। रात्रि पूजन के पश्चात मंगलवार को प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन


मुख्य गेट पर लगाए सीसीटीवी
टपकेश्वर मंदिर में पहली बार मुख्य गेट के रास्ते में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि भीड़ पर सीधे नजर रखी जा सकेगी। मंदिर परिसर में एक नई बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है।

नागेश्वर मंदिर में रातभर भजन-कीर्तन
गढ़ी-डाकरा स्थित श्री नागेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में महिलाएं रतजगा करेंगी। सोमवार रात 10 बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक महिलाएं भजन-कीर्तन करेंगी। राधा-कृष्ण मंदिर, श्याम सुंदर मंदिर, पंचायती मंदिर सभी जगह विशेष अभिषेक होगा।

सजाई जाएगी 2100 दीपों की रंगोली
श्री श्याम सुंदर मंदिर में सोमवार शाम 2100 दीपों से भव्य रंगोली बनाई जाएगी। रंगोली के माध्यम से उज्जैन के महाकालेश्वर स्वरूप के दर्शन कराए जाएंगे। सोमवार रात 12 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर के सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि इस बार शिव महोत्सव आतंकवाद की समाप्ति के लिए समर्पित किया जा रहा है।
विज्ञापन


विश्व शांति की कामना को महायज्ञ
टपकेश्वर मंदिर में 11 ब्राह्मणों की ओर से 11 क्विंटल हवन सामग्री से विश्व शांति की कामना के लिए महायज्ञ किया जा रहा है। मंदिर के स्वामी कृष्णा गिरी ने बताया कि कोई भी श्रद्धालु यज्ञ में आहुति दे सकता है। उधर, माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में चार दिनों में श्रद्धालुओं ने 75 हजार शिवलिंगों का निर्माण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें