ओएनजीसी अस्पताल साउथ ब्लॉक
शहरी स्वास्थ्य केंद्र बकरालवाला
शहरी स्वास्थ्य केंद्र अधोईवाला
शहरी स्वास्थ्य केंद्र कारगी
शहरी स्वास्थ्य केंद्र दीपनगर
शहरी स्वास्थ्य केंद्र रीठामंडी
पीएचसी नेहरूग्राम
पीएचसी मेहूंवाला
पीएचसी त्यूनी
पीएचसी कालसी
पीएचसी सेलाकुई
पीएचसी डाकपत्थर
पीएचसी रुद्रपुर
पीएचसी पछमीवाला
दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय
चिकित्सा अधीक्षक निवास दून मेडिकल कॉलेज
एचआईएचटी जौलीग्रांट
कम्युनिटी हॉस्पिटल आईटीबीपी
मैक्स अस्पताल
एम्स ऋषिकेश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश
संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर
उप जिला अस्पताल मसूरी
गांधी शताब्दी अस्पताल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज
पुलिस लाइन
नगर निगम
सीएमआई अस्पताल
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिद्दरवाला
सिनर्जी अस्पताल
टीकाकरण के लिए राजकीय दून अस्पताल में बुधवार को भी दिक्कत हुई। कई वरिष्ठ नागरिकों का कहना था कि उन्हें बड़ी देर तक लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। आवश्यक दस्तावेज और पंजीकरण में भी उन्हें जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप डिमरी का कहना है कि सभी अधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं। उन्होंने जनता से भी सहयोग करने की अपील की है।
वरिष्ठ नागरिकों को आज से लगेगा कोरोना का टीका
चमोली जिले में 60 साल से अधिक आयु के नागरिकों और 45 साल से अधिक आयु वाले चयनित रोगियों को आज से कोरोना का टीका लगेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए अगले चार दिनों का शेड्यूल जारी कर दिया है।
चार मार्च को जिला अस्पताल गोपेश्वर, उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग, सीएचसी पोखरी, घाट, जोशीमठ, थराली एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल, दशोली चमोली जबकि पांच मार्च को उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग, सीएचसी पोखरी, घाट, थराली, गैरसैंण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दशोली चमोली एवं नाराणबगड़ में टीका लगेगा।
छह मार्च को सीएचसी गैरसैंण, आठ मार्च को उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग, सीएचसी जोशीमठ, थराली व पीएचसी नारायणबगड़ में कोरोना का टीका लगेगा। सीएमओ डा. जीएस राणा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोराना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीका जरूर लगवाएं।