फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम में पुरूष-महिला वर्ग में महाराष्ट्र का दबदबा

विज्ञापन
कौलागढ़ स्थित ओएनजीसी कम्युनिटी ऑडिटोरियम में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में शॉट लगाते तामिलनाड?
विज्ञापन
देहरादून। अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता में पुरुष एकल वर्ग में हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। महिला वर्ग में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व तमिलनाडु ने क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

ओएनजीसी कम्युनिटी ऑडिटोरियम में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में मंगलवार को विभिन्न राज्यों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पुरुष एकल वर्ग में हिमाचल प्रदेश ने छत्तीसगढ़, तमिलनाडु ने कर्नाटक, महाराष्ट्र ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को शिकस्त दी और अगले राउंड में जगह बनाई। महिला वर्ग में मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु ने तेलंगाना को पराजित किया। महिला युगल वर्ग में महाराष्ट्र, तेलंगाना व मध्य प्रदेश की टीम ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु व छत्तीसगढ़ की टीम को हराया। पुरुष युगल वर्ग में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु व छत्तीसगढ़ ने क्रमश: मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि सहायक पोस्टमास्टर जनरल अनसूया प्रसाद चमोला ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कार्य के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क से ही लक्ष्यों की पूर्ति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें