कॉलेज में छात्र सीखते हैं आठ खेलों की बारीकियां
स्पोर्ट्स कॉलेज राज्य सरकार की ओर से संचालित आवासीय विद्यालय है, इसमें खेल गतिविधियों के साथ-साथ कक्षा छह से 12वीं तक के खिलाड़ियों को निशुल्क खेल प्रशिक्षण व शिक्षा प्रदान की जाती है। यहां एथलेटिक्स, फुटबाॅल, वालीबाॅल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, जूडो और बैडमिंटन में तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य विद्यालयी शिक्षा के पाठ्यक्रम में शिक्षा की व्यवस्था की गई है।
ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी: गोमुख व केदारताल क्षेत्र में बन रही छोटी झीलों से बढ़ा खतरा, नेपाल त्रासदी के बाद बढ़ी चिंता
बैडमिंटन कोच ने कुछ समय पहले ही नौकरी छोड़ी है। कोच की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति निकाली जा चुकी है। इसके अलावा सभी औपचारिकताएं भी पूरी की जा चुकी हैं। जल्द ही कोच की नियुक्ति कर ली जाएगी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कोई असर न पड़े इसके लिए अन्य सभी अभ्यास नियमित तौर पर कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही खिलाड़ियों के सर्वागींण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। -शबाली गुरुंग, जिला क्रीड़ा अधिकारी