फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहत को पुलिस ने छोड़ा, अभद्रता का आरोप

Tue, 24 Sep 2013 06:42 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ छेड़खानी के आरोपी महंत को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर महंत की शिकायत पर भी जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही पीड़ित महिला के बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

पढ़ें, शोर न मचाती महिला, तो न जाने क्या करता युवक

कनखल पुलिस ने बताया कि रविवार को डेंगू से रोकथाम के प्रचार-प्रसार के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई थी। कनखल के तिलभांडेश्वर मंदिर में कनखल निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गई थी।

महिलाओं के साथ किए द्विअर्थी संवाद
आरोप है कि मंदिर के महंत त्रिवेणी दास ने उनके साथ द्विअर्थी संवाद किए और छेड़खानी का प्रयास किया। इसके बाद महिलाओं ने कनखल थाने का घेराव किया था।

पढें, भारी पड़ी मस्ती, 'लड़की' पैसे न चुकाने पर भड़की

सोमवार को महिला कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यक्रम अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी वीएस धनिक से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए महिला कार्यकर्ता कनखल थाने पहुंची।
विज्ञापन


पहले हिरासत में लिया फिर छोड़ा
पुलिस महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही आरोपी महंत त्रिवेणी दास को भी हिरासत में ले लिया था। लेकिन, देर रात महंत को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पढें, महिलाओं से मंहत ने की 'द्विअर्थी' बातें, हंगामा

थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस महंत की शिकायत पर भी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही महिला के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें