अखाड़ा परिषद कुलभूषण जाधव पर काफी चिंतित है। परिषद ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर जाधव का जीवन बचाने की मांग की है। सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के द्वारा संतों ने स्वागत किया है।
साथ ही गंगा रक्षा, जल समाधि के स्थान पर भू-समाधि और कुंभ मेलों के स्थायी निर्माण के लिए भी मांग की गई है। इस आशय के पत्र चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी भेजे गए हैं।
अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने अखाड़े में वार्ता करते हुए बताया कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह निर्दोष कुलभूषण जाधव को फांसी पर लटकाना चाहता है।