फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामंडलेश्वर श्यामसुंदर दास 98 साल की उम्र में हुए ब्रह्मलीन, श्रद्धांजलि देने को उमड़ा संत समाज

Fri, 02 Aug 2019 10:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
महामंडलेश्वर श्यामसुंदर दास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरिद्वार के श्री गरीबदासीय आश्रम के परमाध्यक्ष 98 वर्षीय महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी श्यामसुंदर दास शास्त्री महाराज ब्रह्मलीन हो गए। कनखल स्थित श्मशान घाट पर उनका संत परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके वरिष्ठ शिष्य स्वामी हरिहरानंद और स्वामी रविदेव शास्त्री ने दी। 

विज्ञापन


महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. श्यामसुंदर दास शास्त्री की छाती में संक्रमण के चलते पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। दो दिन पहले उन्हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल कनखल में भर्ती कराया। बुधवार की रात 11 बजे उपचार के दौरान अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके पार्थिव शव को रेलवे स्टेशन के सामने गरीबदासीय आश्रम में लाया गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में संतों और जनप्रतिनिधियों ने आश्रम पहुंचकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें