पुलिस ने हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर ले जाने वाले शिवभक्तों से लेकर मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पहले ही यातायात प्लान जारी कर दिया था। महाशिवरात्रि पर बिल्केश्वर और दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सबसे अधिक भीड़ उमड़ती है।
जिसको लेकर दोनों मंदिरों में पीएसी की एक कंपनी और पुलिस फोर्स तैनात रहेगी, जबकि अन्य मंदिरों में भी सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतेजाम रहेंगे। प्रभारी एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर यातायात प्लान जारी कर दिया गया था, जबकि जलाभिषेक को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।