एक्सप्रेस वे बनने से बढ़ी प्रशासन की कमाई की आस
बीते एक साल से दून-दिल्ली एक्सप्रेस वे का काम चल रहा है। इसके आसपास भी जमीनों की रजिस्ट्री में बीते कुछ दिनों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में प्रशासन को यहां से भी ज्यादा राजस्व वसूली की आस जगी है। यहां आर्केडिया ग्रांट के पास पहले 12 हजार रुपये प्रति वर्ग के हिसाब से सर्किल रेट चुकाने होते थे। लेकिन, अब इसे 50 फीसदी बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है।
प्रति वर्ग मीटर रुपये में इस तरह बढ़े रेट
- आईटी पार्क क्षेत्र में 14000 से 35000
- गुनियाल गांव में 12000 से 27000
- मसूरी बाईपास से कुठालगेट तक 24000 से 50000
- केशववाला ईस्ट होपटाउन में रेट 7800 से 12000
- आरटीओ से मसूरी बाईपास तक 40000 से 55000
- डोईवाला में 5000 से 8000
- दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आर्केडिया ग्रांट के पास 12000 से 18000
- घंटाघर से आरटीओ कार्यालय तक 50000 से 62000