फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव और शक्ति का मिलन है महाशिवरात्रि

विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर टपकेश्वर मंदिर में शिवलिंग में जलाभिषेक करते शिवभक्त
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर बृहस्पतिवार रात से ही शहर के शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव मंदिरों में भक्तों में लंबी लाइनें लगी रहीं। लाखों श्रद्धालुओं ने भोले का जलाभिषेक किया। हरिद्वार से गंगा जल लाने वाले कांवड़ियों और व्रत रखने वालों ने ओम नम: शिवाय और बम बम भोले के उद्घोष के साथ रुद्राभिषेक किया। मंदिर बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजते रहे। भक्तों ने भोले को पंचामृत, फूल व बेलपत्र अर्पित कर सुख समृद्धि की क
विज्ञापन

टपकेश्वर महादेव मंदिर में मध्यरात्रि 12 बजे शुरू हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि पर गढ़ी कैंट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बृहस्पतिवार रात नौ बजे से शिवभक्त पहुंचने शुरू हो गए थे। कुछ ही देर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गई। मध्यरात्रि 12 बजे मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक होने के बाद भक्तों के जलाभिषेक के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए।
रात 12 बजे मंदिर के महंत कृष्ण गिरि महाराज व पुजारी भरत गिरि महाराज ने भगवान शिव का गंगा जल, दूध, शहद व अन्य पूजा सामग्री के साथ विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद करीब 12.30 बजे मंदिर में जलाभिषेक शुरू हो गया। जलाभिषेक शुरू होते ही परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

रात नौ बजे से टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं को 12.30 बजे के बाद जलाभिषेक करने का मौका मिला। लाइन में खड़े हुए श्रद्धालुओं का चार-पांच घंटे में नंबर आ सका, लेकिन श्रद्धालुओं की भक्ति में कोई कमी नजर नहीं आई। शुक्रवार सुबह के बाद से श्रद्धालुओं की भीड़ कई गुना बढ़ जाएगी। हर बार की तरह करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की लाइन लगने की उम्मीद जताई गई।

महाशिवरात्रि पर्व पर के अवसर पर पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग के समक्ष दीए जलाते श्रद्वालु

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर टपकेश्वर मंदिर शिवलिंग का किया गया विशेष श्रृगांर।

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर टपकेश्वर मंदिर में शिवलिंग में जलाभिषेक के लिए लगी शिवभक्तों की ला?

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर टपकेश्वर मंदिर में शिवलिंग में जलाभिषेक करते शिवभक्त

टपकेश्वर महादेव मंदिर में ब्रम्हालीन महंत श्री 108 माया गिरी महाराज की समाधि का लोकार्पण महाराज ज?

टपकेश्वर महादेव मंदिर में ब्रम्हालीन महंत श्री 108 माया गिरी महाराज की समाधि के लोकार्पण के दौरान ?

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर क्लेमेंटटाउन स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में मेले का उद्घाटन करत?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें