फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 12:30 बजे खुलेंगे टपकेश्वर मंदिर के कपाट

Wed, 26 Feb 2014 01:34 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाधिदेव महादेव को समर्पित महाशिवरात्रि पर्व के लिए देहरादून के मंदिरों में अभिषेक और विशेष पूजन की तैयारियां पूरी हो गई।
विज्ञापन


रात 12 बजे से शुरु होगा बाबा का अभिषेक
बुधवार रात 12 बजे से ही बाबा का अभिषेक शुरू हो जाएगा। टपकेश्वर समेत विभिन्न मंदिरों में रात को ही आम श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे।

गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर मंदिर के स्वामी किशन गिरी ने बताया कि रात 12 बजे मंदिर के महंत विशेष पूजन करेंगे।

12:30 बजे कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद भक्त अभिषेक और दर्शन कर सकेंगे। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे यज्ञ प्रारंभ होगा।

इसमें 11 क्विंटल हवन सामग्री प्रयोग की जाएगी। स्वामी किशन गिरी ने बताया कि इस बार मंदिर में कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

उन्हें कतार में नहीं लगना होगा। दिनभर लंगर भी चलेगा। श्रद्धालुओं के लिए 25 क्विंटल केसर वाला दूध प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा। उधर, मंदिर परिसर में मेले के लिए दुकानें, झूले भी सज गए हैं।

नागेश्वर मंदिर के महंत विश्वनाथ योगी ने बताया कि शिवरात्रि के लिए हर रोज प्रभात फेरी निकाली जा रही है। केदारपुरम स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में भी बाबा का विशेष अभिषेक किया जाएगा, मेला भी लगेगा। पंचायती मंदिर, प्रकाशेश्वर मंदिर सहित शहरभर के शिवालयों में विशेष पूजन की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2100 दीयों से बनेगी महारंगोली
श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में शिवरात्रि के मौके पर बुधवार को 2100 दीयों से महारंगोली सजाई जाएगी। मंदिर के सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि शिवरात्रि के मौके पर शाम सात बजे महाशृंगार आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें