डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि 115 चिकित्सकों की नियुक्ति आउटसोर्स पर की जाएगी। इन चिकित्सकों संविदा कर्मी को मिलने वाले निर्धारित वेतन का भुगतान किया जाएगा। डॉ. सेंगर ने बताया कि यदि शासन से 350 चिकित्सकों की मांग के सापेक्ष चिकित्सक उपलब्ध नहीं होते तो आउटसोर्स चिकित्सकों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। चिकित्सकों की भर्ती के लिए मेला प्रशासन टेंडर निकालने की तैयारी कर रहा है।
मक्खी मच्छर मुक्त होगा मेला क्षेत्र
अधिसूचना जारी होने से पूर्व पूरे मेला क्षेत्र को मक्खी और मच्छर से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए युद्धस्तर पर मक्खी और मच्छर नाशक दवाओं को छिड़काव किया जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में दवाओं के सफाई और दवा के छिड़काव की जिम्मेदारी सेक्टर प्रभारी की होगी।