फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: मगध साइबर गैंग के पांच आरोपी गिरफ्तार, 35 एटीएम कार्ड, 14 बैंक पासबुक और 17 सिम कार्ड बरामद

Wed, 26 Aug 2026 01:32 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

मगध साइबर गैंग के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास 35 एटीएम कार्ड, 14 बैंक पासबुक और 17 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्यामपुर क्षेत्र में पुलिस ने साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत मगध साइबर गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 35 एटीएम कार्ड, 14 बैंक पासबुक और 17 सिम कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक चार्जर, 10 एटीएम कवर, पैन कार्ड और 37,500 रुपये की नकदी भी बरामद की है।

विज्ञापन

 

प्रारंभिक जांच में बरामद बैंकिंग और डिजिटल दस्तावेजों के आधार पर 2.75 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध डिजिटल लेन-देन के सुराग मिले हैं। व्हाट्सएप चैट की जांच में बैंक खातों, क्यूआर कोड और लेन-देन से जुड़ी जानकारी सामने आई।

ये भी पढे़ं...देहरादून: शहर में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए शामिल, श्रद्धालुओं में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नालंदा और नवादा से हरिद्वार तक फैले नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी म्यूल खातों में साइबर फ्रॉड की रकम मंगाते थे और फिर उसे यूपीआई के जरिए दूसरे खातों में ट्रांसफर करने के साथ एटीएम से नकदी निकालते थे। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के नालंदा और नवादा के तीन तथा हरिद्वार के दो आरोपी शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें