फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मदरसों का होगा वेरिफिकेशन, अवैध फंडिंग की भी होगी जांच, सीएम के निर्देश के बाद एक्शन में पुलिस

Fri, 20 Dec 2024 03:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मदरसों के वेरिफिकेशन किए जाने के मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली है। जिला स्तर पर समिति बनाई गई है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे मदरसों की जांच के लिए पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब पुलिस प्रदेश में मदरसों का वेरिफिकेशन करेगी। साथ ही मदरसों में अवैध फंडिंग को लेकर भी जांच की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में समिति भी बनाई गई है।

आईजी व पुलिस प्रवक्ता उत्तराखंड डॉ. नीलेश आंनद भरणे ने बताया कि प्रदेशभर में मदरसों का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। इसके साथ ही मदरसों में अवैध फंडिंग की भी जांच कराई जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि मदरसों में बाहरी राज्यों के बच्चे तो नहीं पढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  अब सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ की छात्राएं नहीं पढ़ पाएंगी गृह विज्ञान, गणित की गई अनिवार्य
विज्ञापन


इसके लिए जिले में डीएम की अध्यक्षता में समिति भी बनाई गई है। इसमें सभी विभाग मिलकर मदरसों की जांच करेंगे। समिति में पुलिस से लेकर सभी विभागों को शामिल किया गया हैं। समिति सभी मदरसों की जांच कर एक महीने में इसकी रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें