फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैगी मामले में माधुरी की मुश्किलें बढ़ीं, दोबारा भेजा नोटिस

Sat, 13 Jun 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने नोटिस का जवाब देने के लिए अपने वकील के माध्यम से समय मांगा है, लेकिन उसमें कितना समय लगेगा यह नहीं बताया। साथ ही नेस्ले कंपनी के अधिकारी ने चार सप्ताह का समय मांगा है।
विज्ञापन


माधुरी और नेस्ले कंपनी को हरिद्वार के जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने 28 मई को नोटिस भेजकर मैगी के विज्ञापन एवं पैकिंग पर लिखे स्लोगन के संबंध में जवाब मांगा था।

कार्यवाहक जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि नेस्ले की मैगी का विज्ञापन करने के संबंध में 28 मई को नोटिस देकर सात बिंदुओं पर जवाब मांगा था। जिसके जवाब देने के बजाय माधुरी दीक्षित के वकील आनंद देसाई ने नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांगा है, लेकिन नोटिस में समय कितना चाहिए यह कुछ नहीं लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा नोट‌िस, देने होंगे इन सवालों के जवाब

इसके जवाब में उन्हें दोबारा से नोटिस भेजा गया है। दिलीप जैन ने बताया कि प्राकृतिक न्याय को ध्यान में रखते हुए 15 दिन का समय दिया गया है। जवाब न देने पर एडीएम कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया जाएगा।

वहीं नेस्ले कंपनी के दिल्ली के अधिकृत अधिकारी डीएच कोटक ने नोटिस का जवाब देने को चार सप्ताह का समय मांगा है। नेस्ले कंपनी से मैगी की पैकिंग पर अंकित ई-635 का सोर्स जानने, स्वास्थ्यवर्धक जानकारी, किस प्रकार पोषण और क्या मिलता है, विज्ञापन किस-किस से कराते है आदि पूछा गया है।

माधुरी से यह मांगे थे जवाब
हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मैगी का विज्ञापन करने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को नोटिस भेजकर सात बिंदुओं पर जवाब मांगे गए थे। कार्यवाहक जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि नोटिस में माधुरी से पूछा गया था कि मैगी हेल्थ को बेहतर कैसी बनाती है।

किस रिसर्च रिपोर्ट, लेबोरेट्री, वैज्ञानिक तर्क के आधार दावे किए गए। विज्ञापन कब किया था और इसके अनुबंध की प्रति भी मांगी थी। क्या वह स्वयं भी मैगी का उपयोग करती हैं।

साथ ही पूछा गया कि क्या आपके फॉलोवर विज्ञापन देखकर मैगी का उपयोग करते हैं। विज्ञापन बनाने के लिए कितनी धनराशि प्राप्त हुई और अनुबंध कितने दिनों का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें