सहसपुर थाना क्षेत्र में टेंट लगाकर देसी दवाई बेच रहे व्यक्ति की पत्नी को दो युवकों ने पहले अश्लील इशारे किए फिर भद्दी टिप्पणी कर दी। व्यक्ति के बेटे ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पूरे परिवार को पीट दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरिद्वार के नवोदय नगर निवासी विनोद ने सहसपुर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह सिंहनीवाला में टेंट लगाकर देसी दवाखाने का काम करते हैं। बताया कि 14 अप्रैल को दोपहर में वह अपनी पत्नी राधा, बेटे विशाल, ससुर महावीर के साथ टेंट में थे।
पत्नी व बेटा टेंट से बाहर आए तो सामने बैठे सिंहनीवाला निवासी शबीर और मनु ने पत्नी की ओर अश्लील इशारे और भद्दी टिप्पणी की। बेटे ने जब विरोध किया तो दोनों ने पत्नी और बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर ससुर ने बीच-बचाव किया तो वह दोनों वहां से चले गए।
ये भी पढ़ें...Hemkund Sahib: यात्रा मार्ग पर पसरा है 20 फीट ऊंचा हिमखंड, सेना के जवान निरीक्षण कर लौटे, तस्वीरों में देखिए
कुछ ही देर में दोनों अपने दो और दोस्त साकीब और सोहेल को साथ लेकर आए और लाठी-डंडों से सभी को पीटा। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि चोरों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।