फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में खत्म हो जाएगा कोटा

Sat, 14 Dec 2013 11:04 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर का कोटा बचा है तो मार्च से पहले उसे खत्म कर लीजिए, नहीं तो यह लैप्स हो जाएगा। अप्रैल से नई वित्तीय सत्र में नया कोटे के तहत उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


सर्दियां शुरू होने के साथ ही गैस की खपत भी बढ़ने लगी है। इस कारण कई उपभोक्ताओं का सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर का कोटा खत्म हो गया है।

दिसंबर खत्म होते कोटा समाप्त
अब करीब 80 फीसदी उपभोक्ताओं का कोटा दिसंबर खत्म होते-होते समाप्त हो जाएगा। जिसके साथ ही उपभोक्ताओं को एक साल में सब्सिडी के नौ सिलेंडर मिलने वाली राहत भी अब खत्म होने लगी है।

एलपीजी गैस एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल का कहना है कि हर एजेंसी से करीब 30-35 नॉन सब्सिडी घरेलू गैस सिलेंडर निकलने लगे हैं।

मिलेगा लाभ
करीब 80 फीसदी लोगों को जनवरी से नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर लेने पड़ेंगे। वहीं आईओसी के उप प्रबंधक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मार्च तक लोग बचे हुई सब्सिडी वाले सिलेंडर का लाभ उठा पाएंगे। उन्होंने कहा कि आईओसी के सिस्टम में सभी उपभोक्ताओं का डाटा फिट हो जाता है। उसी के अनुसार तय रेस्यो से गैस सिलेंडर मिलते हैं। अप्रैल महीने में नया वित्तीय सत्र शुरू होने के साथ ही नया कोटा शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें