फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Shortage: देहरादून में फिर बढ़ा बैकलॉग; 95 हजार हुआ पार, 18 हजार उपभोक्ताओं को सिलिंडर बांटे

Wed, 18 Mar 2026 10:15 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पिछले कई दिनों से लगातार गैस बुकिंग की संख्या कम हो रही थी। इससे गैस का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही थी। मंगलवार को गैस बुकिंग मात्र सात हजार हुई और 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में गैस का बैकलॉग फिर बढ़ गया है। बुधवार को जिले में 38 हजार से ज्यादा लोगों ने गैस की बुकिंग कराई। इससे बैकलॉग बढ़कर 95 हजार पार पहुंच गया। 18 हजार उपभोक्ताओं को गैस का वितरण किया गया।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से लगातार गैस बुकिंग की संख्या कम हो रही थी। इससे गैस का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही थी। मंगलवार को गैस बुकिंग मात्र सात हजार हुई और 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई।

इससे बैकलॉग 80 हजार से घटकर 75 हजार रह गया था, लेकिन बुधवार को हुई 38 हजार से ज्यादा बुकिंग ने बैकालॉग को एक लाख के करीब पहुंचा दिया। अच्छी बात यह है कि जिले में 41 हजार से ज्यादा घरेलू सिलिंडरों और 18 से ज्यादा व्यावसायिक सिलिंडरों का स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन


Uttarakhand: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का जिलेवार आवंटन शुरू, अस्पताल-होटल समेत इन्हें होगी सप्लाई

Trending Videos
विज्ञापन

कंट्रोल रूम पर आईं 25 शिकायतें
डीएम सविन बंसल के निर्देश पर कंट्रोल के प्रसारित नंबरों 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। बुधवार को भी 25 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के संबंध में दर्ज हुईं। जिला खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलिंडर उपलब्धता या अन्य समस्या के संबंध में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें